logo

सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के हत्यारों की मदद करने वाले 6 लोगो को देहरादून से लिया गया हिरासत में,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में पंजाब एसटीएफ व उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड में आरोपियों की मदद करने वाले 6 लोगों को शिमला बाईपास नया गांव चौकी में घेराबंदी कर हिरासत में लिया है। आरोपियों को पंजाब पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

हेमकुंड साहिब यात्रा से तकरीबन 6 लोग वापस पंजाब की तरफ जा रहे थे तभी पंजाब एसटीएफ के इनपुट के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ और पटेल नगर नया गांव चौकी पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर एक वाहन को रोका। बताया जा रहा है कि इसमें वह शख्स भी हिरासत में लिया गया है जिसके द्वारा सिद्धू हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को गाड़ी और पनाह देने जैसे मामले में मदद की थी। इसके साथ ही 5 अन्य लोगों को भी पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। फिलहाल उत्तराखंड पुलिस ने इस गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े लोगों की धरपकड़ के क्रम में पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड एसटीएफ को इस बात की रिपोर्ट दी थी कि हेमकुंड साहिब यात्रा के नाम पर कुछ ऐसे लोगों ने राज्य में प्रवेश किया है। जिनका सिद्धू हत्याकांड में शामिल होने की आंशका जताई।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp