logo

581 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार,एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

पुलिस ने एक आरोपित को 581 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।


पुलिस ने गश्त के दौरान गैस गोदाम से 150 मीटर पहले गुलेर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति विशन सिंह पुत्र स्व. स्वरूप सिंह निवासी किरौली से पूछताछ की। वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस का शक उस पर गहरा गया। उसकी तलाशी ली गई और उससे 581 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि आरोपित की उम्र 37 वर्ष है। उससे पूछताछ चल रही है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपित के खिलाफ धारा- 08/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। टीम में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, आरक्षी त्रिभुवन मर्तोलिया, पवन कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp