logo

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 बच्चों को लगा करंट,मचा हड़कंप।

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में 5 से 16 साल तक के 6 बच्चों को करंट लगने से गंभीर हादसा हो गया । बताया जा रहा है कि घर की छत पर टेंट लगाने के दौरान यह हादसा हुआ। टेंट की लोहे की पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराई जिसकी चपेट में आकर 5 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में दो बच्चों को सुशीला तिवारी और बाकी को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है । बताया जा रहा है कि सगाई कार्यक्रम से पहले टेंट लगाने के दौरान यह हादसा हुआ है यह घटना वार्ड नंबर 6 की घटना बताई जा रही है। जिस घर में हादसा हुआ वह महिला किराए पर रहती थी और उसकी बेटी की सगाई का कार्यक्रम था इस दौरान करंट लगने की घटना हुई है फिलहाल सभी बच्चे स्थानीय बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp