logo

जहरीली शराब के सेवन से 4 की मौत,2 अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। यह मामला पंजाब के संगरूर का है। घटना के बाद क्षेत्र का माहौल गमगीन है। लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष भी व्याप्त है। फिलहाल जहरीली शराब पीने से मौत के मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राज्य के वित्त मंत्री हरपाल चीमा के विधानसभा क्षेत्र दिडबा में यह घटना हुई है। इस थाना क्षेत्र के गुजर गांव में कुछ लोग अचानक से बीमार हो गए। जिन्हें परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव में एक के बाद एक चार लोगों की मौत की सूचना पाते ही लोग उत्तेजित हो उठे। इस दौरान गुस्साए लोगो ने हंगामा काट दिया। परिजनों का कहना है जहरीली शराब पीने यह मौते हुई है।

सूचना पर दिडबा थाने की पुलिस गांव पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की , बताया जा रहा है कि सभी मृतक मध्यम वर्गीय परिवार से है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोसार्टम के लिए भेज दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp