logo

4.24 ग्राम स्मैक के साथ बागेश्वर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने पांच लाख की शराब पकड़ी। बुधवार को 4.24 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है।

प्रभारी कोतवाल खुशवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कांडा मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। वन विभाग की नर्सरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे थोड़ी देरी पर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास स्मैक बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। यहां पहुंचने ने आरोपी ने अपना नाम गिरीश मेहरा पुत्र स्व. पूरन सिंह मेहरा निवासी ग्राम भरतपुर, मंडलसेरा बताया। उसके पास से पकड़ी गई स्मैक 4.24 ग्राम स्मैक थी। आरोपी के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई पंकज जोशी, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी, अशोक पवार तथा भुवन बोरा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp