logo

कत्यूर मठ में सुरक्षा दीवार ढहने से प्रशासन ने छह प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया

खबर शेयर करें -

कत्यूर मठ में सुरक्षा दीवार ढहने से प्रशासन ने छह प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया

बागेश्वर: लगातार हो रही बरसात के बीच ग्राम कत्यूर मठ नीलेश्वर मंदिर के समीप सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार टूट गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए खतरे की जद में आए परिवारों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया। एहतियातन सभी परिवारों को कत्यूर मठ क्षेत्र के ही अन्य सुरक्षित मकानों में स्थानांतरित किया गया है।

प्रशासन द्वारा शिफ्ट किए गए परिवार इस प्रकार हैं :

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट के पौंसारी में बादल फटा, दो परिवारों पर टूटा कहर, दो शव बरामद, तीन लापता

1. हेमा देवी पत्नी नंदन राम – सरस्वती देवी पत्नी लक्ष्मण राम के मकान में शिफ्ट।

2. गणेश राम पुत्र कुवर राम – प्रभु प्रसाद पुत्र रघुनाथ प्रसाद के मकान में शिफ्ट।

3. विनीता देवी पत्नी ईश्वर राम – सरस्वती देवी पत्नी लक्ष्मण राम के मकान में शिफ्ट।

4. मनोज कुमार पुत्र कुशल राम

5. ललित प्रकाश पुत्र कुशल राम – सोहन लोबियाल पुत्र पदीराम के मकान में शिफ्ट।

6. जगदीश कुमार पुत्र रामलाल – प्रभु प्रसाद पुत्र रघुनाथ प्रसाद के भवन में शिफ्ट।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग बागेश्वर: कल बंद रहेंगे जिले के सभी विद्यालय, डीएम ने जारी किए निर्देश

इसके अलावा, नीमा देवी पत्नी खुशाल राम के मकान के आगे की सुरक्षा दीवार, जो लगभग 45 फीट लंबी और 9 फीट ऊंची थी, पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दीवार टूटने से मकान को गंभीर खतरा बना हुआ है। बताया गया कि मकान की दीवारों में दरारें भी आ चुकी हैं, जिस पर प्रशासन ने नज़र बनाए रखी है। जिलाधिकारी बागेश्वर आशीष भटगाई ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा,प्रभावित परिवारों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। संबंधित विभागों को तत्काल मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी टीमें तैयार हैं। उन्होंने बताया कि कि बरसात के चलते जिले के कई हिस्सों में भूस्खलन और दीवारें गिरने जैसी घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा सभी तहसीलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Share on whatsapp