logo

बागेश्वर में महिलाओं के लिए 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, 15 अप्रैल से शुरू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
जनपद बागेश्वर में बेरोजगार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) द्वारा 35 दिवसीय निःशुल्क आवासीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, जिसमें जनपद के तीनों ब्लॉकों की 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं एवं युवतियां भाग ले सकेंगी।
संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 4 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आरसेटी संस्थान बागेश्वर (ब्लॉक कार्यालय कठायतबाड़ा के निकट) में उपस्थित होना होगा।
प्रशिक्षण में कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिन्हें “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर भरा जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपने कौशल के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Share on whatsapp