logo

बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले में इस हाईवे के लिए मिले 348 करोड़, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में एनएच 309A पर टूलेन के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए वार्षिक योजना 2022- 23 के तहत 348.56 करोड रुपए की लागत की स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से महरूम भंडारीगांव, बीमार बुजुर्ग महिला को डोली के सहारे पहुंचाया सड़क तक

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनता की ओर से नितिन गडकरी का आभार जताया है। दरअसल बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में एनएच 309Aपर उडीयारी बैंड से कांडा खंड के टूलेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए यह बजट मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  खेलो इंडिया संवाद में बागेश्वर के खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp