logo

लगातार बारिश से बागेश्वर में 26 मोटर मार्ग बंद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बागेश्वर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा आने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कल रात से लगातार हो रही बारिश के जिले के कुल 26 मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों से कट गया है। साथ ही सरयू और गोमती दोनों नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसियां बंद सड़कों को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में विशेष लोक अदालत का आयोजन, छह एनआई एक्ट मामलों का निस्तारण, 7.32 लाख रुपये का हुआ समझौता

बता दे कि बंद सड़कों में धौना-लाखनी-लोहारी सिल्ली-बंड कनस्यारी, हविन- कुलवान- ज्वाणा स्टेट, मलसूना-कुंवारी, खड़लेख-भनार-नाचनी, हरसीला-पडुकूनी, उत्तरौड़ा- लीली, पानी- हरसीलियाबगड़- विनायक- गणीगांव, खातीगांव- देवतौली, सिमखेत-मैगड़ेस्टेट, काफलीगैर-जौठा, बिजोरीझाल- औंछलसौ, बनलेख, बनतोली- कुंवारी-मजकोट, कमेड़ीदेवी, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर-बड़ेत, भय्यू-गड़ेरा, बागेश्वर- कपकोट-पोलिंग-हरसीला, चीराबगड़-पोथिंग, रिखाड़ी- बाछम-उगिया-सौराग, बदियाकोट-बोरबलड़ा, सनेती-दयाली-कुरौली, खड़लेख-भनार-नैकाना-बसौरा, गुलम-परगड़, मुनार-गांसी तथा कपकोट-मिलीखबलपट्टा मोटर मार्ग शामिल हैं। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने बताया कि देर शाम तक सभी सड़कों को खोलने का प्रयास किया जाएगा। सभी विभागो तेजी से कार्य करने के निदेश दिए गए है। उन्होंने बताया कि सभी जगहों पर जेसीबी मशीनों के माध्यम से मलबा हटाने का कार्य जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी गिरफ्तार
Ad
Share on whatsapp