logo

देवभूमि सुकन्या क्षेष्ठता पुरस्कार के तहत जिले की 25 बालिकाओं को किया गया पुरस्कृत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: देवभूमि सुकन्या क्षेष्ठता पुरस्कार के तहत जिले की 25 बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विधायक पार्वती दास जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक दास ने कहा कि छात्राएं, छात्रों के मुकाबले काफी बेहतर पर प्रदर्शन कर रही हैं। बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं को पुरस्कृत करना काफी अच्छा लग रहा है। बालिकाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और उन्हें सम्मान देने से उनका मनोबल बढ़ेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा की महिलाओं ने देश दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। राजनीति, शिक्षा, खेीलकूद में वह पुरुषों का मात देने लगी हैं। उनके बेहतर प्रदर्शन को लगातार सम्मान मिलते रहना चाहिए। पुरस्कृत छात्रा कोमल बिष्ट ने कहा कि विद्यालय की छात्रों को भी अपनी बात रखने का मौका मिला। उनके लिए यह दिन विशेष रहा। प्रज्ञा जोशी ने कहा कि बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हमे भी आने का अवसर मिला है। सम्मान पाने का मौका मिला है। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp