logo

प्रदेश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 24 नए मरीज।

खबर शेयर करें -

प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 24 नए मरीज मिले हैं। वही 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे गए हैं। एक्टिव केस 118 हो गए है। वही पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 92,486 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 88,861 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.08% है। वहीं इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है। वही प्रदेश में आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 8 नए मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा में 3, चंपावत में 1, हरिद्वार में 3, नैनीताल में 3, पौड़ी में 1, टिहरी में 2 और उधमसिंह नगर में 3 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp