logo

यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी से हुई 19 वी गिरफ्तारी।

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड अधिनिस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई जारी है। आज एसटीएफ ने मामले में एक और गिरफ्तारी की है। उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला के रूप में की गई है। एसटीएफ ने अंकित रमोला को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।

उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला को लंबी पूछताछ के बाद पर्याप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले इस पूरे प्रकरण में उत्तरकाशी के चर्चित जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह और उत्तरकाशी से ही गिरफ्तार पूर्व शिक्षक तनुज शर्मा से मिले सबूतों के आधार पर आरोपी अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ की टीम एक दिन पहले उत्तरकाशी के नौगांव में रवाना हुई थी। जहां से अंकित रमोला को पूछताछ के लिए देहरादून स्थित एसटीएफ मुख्यालय लाया गया। लंबी पूछताछ के बाद साक्ष्यों की पुष्टि होने पर इस मुकदमे में अंकित रमोला को भी गिरफ्तार किया गया है।

अभी तक पेपर लीक मामले में 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी भी एसटीएफ की कार्रवाई जारी है। अभी इस गोरखधंधे में आगे कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। मामले में एसटीएफ ने एक बार फिर से नकलचियों को एक बार फिर सरेंडर करने की चेतावनी दी है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अगर जल्द ही पेपर लीक मामले में सत्यापित हुए नकलची एसटीएफ के सामने आकर अपने बयान दर्ज नहीं कराते तो जल्दी ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp