logo

नशा करने से मना करने पर 19 साल के युवक ने मां और बहन की करी हत्या

खबर शेयर करें -

हत्या के बाद फिल्म की तरह किया सीन क्रिएट

छत्तीसगढ़ : कोरबा के कुसमुंडा की एसईसीएल कॉलोनी में एक महिला और उसकी बेटी की खून से सनी लाश मिली थी। पहली नजर में यह केस हत्या का नजर आ रहा था। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी तो एक के बाद एक परते खुलती चली गई। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद 19 साल के अमन को गिरफ्तार किया। अमन ने नशा नही लेने देने पर अपनी ही मां और बहन को मौत के घाट उतार दिया है।

आरोपी ने अपनी ही मां और बड़ी बहन को 50 से अधिक बार चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। अमन के नशे का आदी होने की जानकारी भी मिली है। हत्या के बाद आरोपी अमन खुद भी खून से सन गया था। उसने पहले तो चाकू छत पर छुपाया फिर अपनी गाड़ी में लगे खून के धब्बों को भी धोया। इसके बाद दृश्यम फ़िल्म की तरह क्राइम सीन को रीक्रिएट करने की कोशिश भी की और कई स्थानों पर घूम कर वापस आया। फिर जांच में पुलिस का सहयोग भी करने लगा। लेकिन उसकी यह होशियारी काम नहीं आई। पुलिस के खोजी कुत्ते स्नाइपर डॉग बाघा ने उस पर संदेह व्यक्त किया और फिर यहीं से पूरा राज खुल गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज का हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रहा परीक्षा फल, हाई स्कूल में तीन छात्राएं प्रदेश मैरिट लिस्ट में

19 साल के अमन के नशे का आदी है। वह शराब ही नही जबकि अन्य तरह के नशे का आदि था। इसी बात को लेकर रोज की तरह कल भी उसकी मां और बहन ने उसे डांटा था। कहासुनी होने पर अमन ने इसी बात पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मां और बहन दोनों को ही जान से मार दिया। हत्या निर्ममता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतिका अमन की मां और बहन के शरीर पर लगभग 40 से अधिक स्थानों पर चाकू से वार के घाव हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने किया प्रदेश में किया हाईस्कूल टॉप,सेना में अफसर बनकर करना चाहते है देश की सेवा

घटना की जांच के दौरान पुलिस मौके पर सभी लोगों से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच स्पाई डॉग को भी काम पर लगाया गया था। डेड बॉडी और खून की गंध लेकर डॉग अलग-अलग लोगों को सूंघ रहा था। लेकिन वह अमन की बाइक पर जाकर रुका और उसे नोचने लगा। पुलिस का शक तब और गहरा गया जब सभी लोगों के साथ सामान्य तरह से पेश आने के बाद अमन को देखते ही डॉग उत्तेजित हो गया। पुलिस को यहीं से अमन के हत्यारा होने की जानकारी मिली लेकिन अमन पुलिस को अब भी गुमराह कर रहा था। पुलिस अमन के बताए सभी स्थानों पर गई लेकिन जो सीन क्रिएट करने की कोशिश अमन ने की थी। अमन के कॉलेज में पता करने पर कलई खुल गई। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि अमन आज कॉलेज आया ही नहीं है। यहां पुलिस का शक और भी गहरा गया था। उसके बाद सख्ती दिखाने पर अमन ने हत्या की बात कबूल की और हत्या के तरीके के बारे मे बताया।

Share on whatsapp