बागेश्वर : नेशनल राइफल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप आयोजित की है। 11वें दिन उत्तरखंड के 15 वर्षीय युवा पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने अपना लोहा मनवाया है। 25 मीटर के खेल में 600 अंकों में से 534 अंक लेकर नेशनल क्वालिफाई कर लिया है। इससे पहले पिछले वर्ष कल्पेश उपाध्याय 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में क्वालीफाई किया था।
स्पोर्ट्स पिस्टल 22 ओलंपिक कैटेगरी का खेल है। इस खेल को दो भागों में खेला जाता है, प्रथम भाग 300 अंक का प्रीसिजन होता है, द्वितीय भाग 300 अंक का रैपिड स्टेज होता है। कल्पेश ने प्रीसिजन में 300 में से 256 अंक एवं रैपिड स्टेज में 300 में से 278 अंक कुल दोनों गेम का मिलाकर 600 में से 534 अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि यूथ कैटेगरी में नेशनल क्वालिफाई करने के लिये 600 अंकों में से 515 अंकों की आवश्यकता होती है। कल्पेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 534 अंक प्राप्त किये। कल्पेश उपाध्याय बागेश्वर जिले के भतौड़ा गांव निवासी उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के बेटे हैं। नौ वर्ष वर्ष की आयु से ही पिस्टल शूटिंग के खेल में हैं, वर्तमान में कल्पेश होम स्कूलिंग करते हुए पूर्णकालिक पिस्टल शूटिंग का अभ्यास करते हुए ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। कल्पेश के शानदार खेल को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले वर्षो में कल्पेश ओलंपिक में खेल कर अपने गृह जनपद बागेश्वर, अपने प्रदेश उत्तराखण्ड और भारत का नाम जरूर रोशन करेंगे। कल्पेश की पिस्टल खेल प्रतिभा को देखते हुए उनके पिता ने कल्पेश के अभ्यास के लिए विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज देहरादून में अपने आवास पर स्थापित की है। जहां भारतीय खिलाड़ी एवं पूर्व बीएसएफ कोच अभिषेक दास प्रतिभा को निखारने के लिये रोज 12 से 15 घंटे की कड़ी मेहनत कर रहे हैं।








