logo

11 फरवरी तक चुनाव आयोग ने बडी रैलियों पर बढ़ाई रोक,हजार लोगों की सभा ही कर पाएंगे राजनैतिक दल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव २०२२ को लेकर निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार को लेकर लिया बड़ा फैसला.

राजनैतिक पार्टियां 500 के बजाय अब 1000 लोगों की सभा कर सकेंगी वही बड़ी रैलियों रोड शो पर 11 फरवरी तक रोक रहेगी, चुनाव प्रचार के तहत डोर टू डोर कैंपेन में 20 लोगों को दी गई निर्वाचन आयोग के नए आदेश के बाद अब साफ हो गया है कि उत्तराखंड में अब किसी भी पार्टी की कोई भी बड़ी रैली आयोजित नहीं हो पाएगी क्योंकि अगर 11 तारीख को आयोग ने बड़ी रैली को मंजूरी दे भी दी तो भी प्रदेश में 14 तारीख को मतदान होने जा रहा है ऐसे में उम्मीद कम है कि कोई बड़ी रैली आयोजित होगी इसलिए छोटी सभाएं डोर टू डोर कैंपेन पर ही बीजेपी और कांग्रेस आप व बीएसपी जैसे तमाम नेताओं की आशाएं टिक गई हैं हालांकि बस इतनी राहत आयोग ने दी है कि डोर टू डोर कैंपेन में ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं हालांकि बीजेपी पीएम मोदी की वर्चुअल रैली कराने की तैयारी कर चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp