logo

बागेश्वर भराड़ी स्टैंड पर 108 एंबुलेंस बीच सड़क रुकी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिले में 108 आपात सेवा पटरी पर नहीं आ पा रही है। यहां आए दिन एंबुलेंस बीच सड़क में खड़ी हो रही है। भराड़ी स्टैंड के पास एक एंबुलेस एकाएक सड़क पर खड़ी हा गई। दूसरे वाहन से बैटरी निकालकर लगाई। इसके बाद वाहन ने काम करना शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर के वरिष्ठ व्यापारी हरीश परिहार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सोमवार की सुबह सेल्फ हटने से 108 एम्बुलेंस भराड़ी स्टैंड में रुक गई। उसे एक मरीज को लेकर जाना था। बाद में दूसरी एम्बुलेंस की बैटरी निकालकर खराब एंबुलेंस में लगाया गया। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोकुल परिहार, प्रेम दानू, पंकज और राहुल बाराकोटी ने बताया कि यहां आए दिन सेवा लोगों को दगा दे रही है। उन्होंने विभाग से जल्द ऐसे वाहनों के बदले नये वाहन मंगाने की मांग की। कहा कि यहां चलने वाले अधिकतर एंबुलेंस पुराने हो गए हैं। इघर 108 एंबुलेंस के जिला प्रभरी कमल शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस रात को आई थी। सुबह स्टार्ट की तो ठीक नहीं हुई। फिर लोगों ने धक्का लगाकर स्टार्ट किया। तकनीशियन की मदद से जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि के मद्देनजर कौसानी में खाद्य सुरक्षा विभाग का जागरूकता अभियान, कुट्टू के आटे की गुणवत्ता को लेकर होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को किया जागरूक
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp