logo

सतोपंथ ट्रैकिंग 60 वर्षीय ट्रैकर की मौत,25 किमी की चढ़ाई चढ़ sdrf से किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

ट्रैकिंग के लिए मुंबई से उत्तराखंड पहुंचे सतोपंथ ट्रैकिंग दल के एक सदस्य की स्वास्थ्य खराब होने के कारण मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने 25 किलोमीटर चढ़ाई चढ़कर शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।

देर रात एसडीआरएफ को सूचना मिली कि सतोपंथ मार्ग पर एक ट्रैकर की मौत हो गयी है। थाना बदरीनाथ द्वारा सूचना मिलने के बाद SDRF टीम मौके के लिए रवाना हुई। सतोपंथ मार्ग पर लक्ष्मीवन के पास थाने से लगभग 12 से 13 किलोमीटर दूर ट्रैकर की मौत हुई थी। SDRF टीम ने लगभग 25 किलोमीटर पहाड़ी क्षेत्र पैदल चलकर बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और पुलिस के सुपर्द किया।

जांच में मरने वाले व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय डेविड के रूप में हुई है, जो मुंबई का रहने वाला है। ये शख्स सतोपंथ ट्रैकिंग दल का सदस्य था. मुंबई से आए इस ट्रैकिंग दल में कुल 9 सदस्य शामिल थे, जिन्होंने लक्ष्मीवन के पास कैम्प लगाया हुआ था। रात के समय अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण डेविड की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कैम्पिंग स्थल में नेटवर्क न होने के कारण सूचना देने में देरी हुई। कैम्पिंग स्थल मुख्य मार्ग से 12 से 13 किलोमीटर दूर है। इस बाबत ट्रैकिंग दल ने सुबह होते ही थाने को सूचित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp