logo

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

खबर शेयर करें -

जम्मू कश्मीर में दो हिंदू अध्यापकों की हत्या पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज सदस्यों ने पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले किया।

यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सरकार को चाहिए कि वह पाकिस्तान को सबक सिखाए। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया तो आंदोलन किया जाएगा।

कार्यकारी अध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान तालिबान की सह पर काम कर रहा है। उन्हीं के पोषित आंतकवादियों ने कश्मीर में दो हिंदू अध्यापकों की हत्या की है। वह देश की फिंजा बिगाड़ने का काम कर रहा है। पाक की इस तरह की मंशा को सहन नहीं किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले किया।

कार्यकारी नगर अध्यक्ष नितिन जोशी, शेर सिंह मलड़ा, नवीन रौतेला, विजय परिहार, भुवन पांडेय, योगेश तिवारी,धीरज कार्की, लक्ष्मण, विजय,योगेश, प्रिंस, यश कर्नाटक, सूरज नेगी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp