logo

वन विभाग ने वन्य जीव सुरक्षा को लेकर किया जागरूकता कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

वन विभाग ने हाईस्कूल अनर्सा में वन्य जीव सुरक्षा के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं को वन्य जीव सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मानव और वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी बताया गया।

जागरुकता कार्यक्रम का शुभांरभ डीएफओ हिमांशु बागरी ने किया। उन्होंने कहा‌ कि मौसम परिवर्तन के समय अक्सर वन्य जीव आबादी की ओर चले आते हैं। ऐसे में घरों के आसपास उगी झाड़ियां उनकी सुरक्षित पनाहगाह बन जाती है। रात के अंधेरे में वन्य जीवन आबादी के बीच धमक जाते हैं। जिसके कारण वन्य जीव और मानव संघर्ष का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे हालात को रोकने के लिए घर और गांव में झाड़ियां या जानवरों के छिपने वाले स्थानों की सफाई होना जरुरी है। वन क्षेत्रा‌धिकारी श्याम सिंह करायत ने छात्र-छात्राओं से अपने घर और गांव के लोगों को सफाई के लिए विशेष तौर पर जागरुक करने को कहा। कहा कि सामूहिक सहयोग से ही वन्य जीवों की सुरक्षा की जा सकेगी। कार्यक्रम में वन दरोगा भूपाल राम, त्रिलोचन पांडेय आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp