logo

रामनगर कोसी नदी मे फसे 25 लोगो को सेना के जवानों ने हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू, देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

कोसी नदी के बीच दो धाराओं में फंसे 25 लोगों को एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. कोसी में उफान आने से नदी का रुख गांव की ओर होने से सोमवार को 31 ग्रामीण फंस गए थे. जिसमें 6 लोगों को एसडीआरएफ टीम ने राफ्टिंग के सहारे पहले ही रेस्क्यू कर लिया था.

उत्तराखंड में लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश आफत बनकर टूटी है. रामनगर के सुंदरखाल क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. देर रात बारिश की वजह से कोसी नदी का गांव की ओर रुख हो गया. जिसकी वजह से कोसी नदी के दो धाराओं के बीच 31 लोग फंस गए थे, जिनको पिछले 24 घंटों से रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा था.

रेस्क्यूज में 6 लोगों को एसडीआरएफ टीम ने राफ्टिंग से रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पहुंचाया. वहीं, 25 लोगों को राफ्टिंग से लाने में दिक्कत हो रही थी. जिला प्रशासन ने आर्मी से मदद मांगी. जिसके बाद नदी में फंसे 25 लोगों को एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर सुंदरखाल के प्राथमिक विद्यालय में लाया गया. वहां पर उनके खाने-पीने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है.

रेस्क्यू किए जाने पर लोगों ने सेना के जवानों और राज्य सरकार का शुक्रिया अदा किया. बता दें कि सुंदरखाल क्षेत्र में कोसी नदी के गांव की ओर रुख होने की वजह से 30 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं, चार मकान कोसी नदी में बह गए.

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp