logo

महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने दी कांग्रेस छोड़ने की धमकी,यशपाल और संजीव पर साधा निशाना

खबर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी में बगावत शुरू गई है। अब महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कांग्रेस छोड़ने की चेतावनी दी है। यशपाल आर्य पर भी तीखा हमला भी किया

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक सरिता आर्य ने यशपाल आर्य पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य बीजेपी में मलाई खाने के बाद अब कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दी।

बता दें कि नैनीताल से विधायक संजीव आर्य और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की कांग्रेस में घर वापसी के बाद अब कांग्रेस में मारामारी की स्थिति बनने लगी है। पिता-पुत्र के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नैनीताल की पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी है। सरिता आर्य ने कहा कि अगर 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी अनदेखी की गई तो मजबूरन पार्टी छोड़नी पड़ेगी।

सरिता ने कहा की यशपाल आर्य ने उत्तराखंड में लगे राष्ट्रपति शासन के दौरान कांग्रेस छोड़कर अपने निजी फायदे के लिए बीजेपी का दामन थामा और जब उनकी बीजेपी में कोई सुन नहीं रहा है तो फिर से कांग्रेस में आ गए हैं। इस दौरान सरिता आर्य ने कहा कि उन्होंने जीवनभर कांग्रेस की सेवा झंडा व डंडा उठाकर की है। अगर इसके बावजूद भी उनकी अनदेखी होती है, वो मजबूरन पार्टी छोड़ देंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp