logo

भिकियासैंण के रापड में तीन लोग जमीदोज, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन राहत में जुटी

खबर शेयर करें -
  • मुख्यालय को जोड़ने वाले सभी मोटर मार्ग बंद, 10 मकान क्षतिग्रस्त, प्रशासन मोटर मार्ग खोलने में जुटा

अल्मोड़ा। जिले में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से भिकियासैंण तहसील के रापड गांव में पहाड़ी से मलवा एक मकान में गिर गया। तीन लोग जमीदोज हो गए। कुछ लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू कर रही है। पांच घंटे बाद भी कुछ पता नही चल पाया है। 10 मकान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
मंगलवार की तड़के भिकियासैंण के रापड गांव में मूसलधार बारिश से तड़के 2 बजे आनंद सिंह नेगी पुत्र मदन सिंह नेगी उम्र 60 वर्ष के मकान में मलवा गिर गया। वह कुछ समझ पाते तब तक पहाड़ी का मलवा से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आनंद सिंह नेगी की पत्नी उषा उम्र 55 वर्ष ने भागकर जान बचाई। जबकि आनंद सिंह नेगी व उनके बड़े भाई गोवर्धन सिंह की लड़की के दो बच्चे तन्नू पुत्र मदन सिंह 12 वर्ष व किरन पुत्री मदन सिंह उम्र 16 वर्ष के दो किशोर मलवे में दब गए। वह कुछ समय से नाना आनंद सिंह के यहां रह रहे थे। घटना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस की टीम मौके पर पहुची। रात होने के कारण खासी दिक्कतें आई। राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है। तेज बारिश वह पुनः मलवा आने की संभावना के कारण रेस्क्यू कार्य बाधित हो रहा है। एसडीआरएफ से संपर्क कर मदद मांगी गई है। आनंद नेगी मीडिया से जुड़े रहे है।
धौलादेवी के पास चीड़ का पेड़ गिरने से रोड अवरुद्ध हो गया था जिसे काटकर आवागमन हेतु चालू किया। कोई अप्रिय घटना नही हुई।
होटल कलावती रिट्रीट गनियाद्योली रानीखेत के मलवा आने पर रानीखेत पुलिस द्वारा यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर आगे आयी है। सभी चौकी, थाने के पुलिस कर्मी राहत कार्यों में लगे है। किसी भी अप्रिय घटना होने पर वह सहायता में जुट गए है। नदियों का जल स्तर बढ़ा ——अल्मोड़ा: गगास, कोसी, रामगंगा नदी उफान पर है। कई गाड़ियां मलबे में दब गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp