logo

बागेश्वर में मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गा व देवी पूजा महोत्सव संपन्न

खबर शेयर करें -

शारदीय नवरात्र में चल रहे दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने दुर्गा की मूर्तियों की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसके बाद मूर्तियों को ब्रहमकपाली शिला के समीप सरयू नदी में विसर्जित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।
नवरात्र में नगर के नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। नौ दिनों तक माता के पंडाल में दर्शन और पूजा-अर्चना को भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पंडालों में देर रात तक भक्तों ने भजन-कीर्तन कर मां की आराधना की। शुक्रवार को दसवें दिन सुबह दुर्गा और देवी पूजा पंडाल में पंडितों ने विधि-विधान से पूजा कराई। मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंडाल में बनाई गई मूर्तियों की नगर में शोभायात्रा निकाली गई। नुमाइशखेत से शुरू हुई शोभायात्रा दुग बाजार, अस्पताल रोड, कांडा रोड, माल रोड, स्टेशन रोड, एसबीआई तिराहा, तहसील रोड तक गई। वापसी में बागनाथ गली और बीच बाजार होते हुए सरयू नदी के तट पर पहुंची। बारी-बारी से भक्तों ने मां दुर्गा की सभी मूर्तियों को सरयू नदी में विसर्जित किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नम आंखों ने मां दुर्गा को विदाई दी। उनसे अगले साल जल्द आने का वादा लिया। इस दौरान पूरा सरयू बगड़ जय माता दी के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यहां बृजकिशोर वर्मा, विशाल चौधरी, सुनील वर्मा, रचित साह, राजेंद्र उपाध्याय, पुष्कर साह, अनिल टंगड़िया, हरीश परिहार, प्रशांत मलड़ा, पुनीत साह, अंकित, मनोज, प्रकाश, कमला भैसोड़ा, रजनी गुप्ता, सीमा, प्रेमा आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp