logo

बागेश्वर में अनियंत्रित कार से मचाई दहशत,बड़ा हादसा होने से टला

खबर शेयर करें -

नगर के नुमाईशखेत को जोड़ने वाली सड़क पर एक अनियंत्रित कार ने दहशत मचा दी। सड़क किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मारकर कार चालक पैराफिट से टकरा गया। जिससे कार रुक गई और लोगों ने राहत की सांस ली। यदि पैराफिट पर कार नहीं टकराती तो सरयू नदी में गिर जाती। इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में सतत विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर हुआ मंथन


शुक्रवार को अपराह्न लगभग ढाई बजे एक आल्टो कार नुमाइशखेत की तरफ जा रही थी। एकाएक चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। ओवर स्पीड कार लहराने लगी। आसपास के दुकानदार और राहगीर भी भागने लगे। यूके -02-ए, 4363 नंबर की कार ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी संख्या यूके-02, 6066 को टक्कर मार दी। स्कूटी हवा में उछलते हुए सरयू की तरफ गिर गई। घाट की तरफ गिरने से वहां अफरातफरी मच गई। इतना ही नहीं कार भी पैराफिट को तोड़ते हुए आधा नदी की तरफ लटक गई। कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा घटना की जांच की जा रही है। अराजकता कतई पनपने नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर का दबदबा, 23 स्वर्ण पदकों के साथ बना चैंपियन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp