logo

पेयजल निगम डिप्लोमा इंजीनियर संघ की जिला कार्यकारिणी का हुवा गठन,अंजली नेगी बनी जिलाध्यक्ष

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पेयजल निगम डिप्लोमा इंजीनियर संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन ‌किया गया। अंजलि नेगी संघ की जिलाध्यक्ष और भोजराज पंत जिला सचिव बने। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

डिप्लोमा इंजीनियर संघ का जिला अधिवेशन जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पेजयल निगम के इंजीनियरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसके बाद सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चयनित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें संगठन के सदस्यों की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निवर्हन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर मीनू ने किया। इस मौके पर विशन रौतेला, प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp