logo

देवी पूजा महोत्सव का हुवा आगाज

खबर शेयर करें -

नवरात्र शुरु होने के साथ ही नुमाइखेत के आशीर्वाद भवन मे देवी पूजा महोत्सव का भी रंगारंग आगाज हो गया है। नुमाइशखेत मैदान में नौ‌ दिन तक चलने वाले देवी पूजा महोत्सव का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया।

आशीर्वाद भवन में आयोजित देवी पूजा महोत्सव का शुभारंभ आचार्य सीताबर जोशी, भाष्कर कांडपाल और रमेश कांडपाल ने पंडाल में स्थापित भगवान गणेश, मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर किया। कमेटी के सदस्यों ने विधिविधान से मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की। विश्व सुख, शांति और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर राजेंद्र उपाध्याय, प्रशांत मलड़ा, सूरज जोशी, मनोज जोशी, हेम कांडपाल, जीवन तिवारी, रवि परिहार, रोहित पंत, पुष्कर साह आदि मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp