logo

दर्शन कठायत बने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मानव अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के दर्शन कठायत को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मानव अधिकार संगठन का बागेश्वर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भारतीय नेशनल कांग्रेस कमेटी के मानव अधिकार संगठन के प्रदेश प्रभारी जय ओम प्रकाश ने दर्शन को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। दर्शन कठायत को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। दर्शन कठायत इससे पहले बागेश्वर छात्र संघ अध्यक्ष व युवा कांग्रेस में जिलाध्यक्ष भी रह चुके है साथ ही वह अधिवक्ता भी है। उनके कार्य शैली और सामाजिक कार्य को लेकर उनको यह पद प्रदान किया गया है। अधिवक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकार संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी। दर्शन कठायत ने कहा की पार्टी के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका कर्तव्य पूर्वक निर्वाह किया जाएगा एवं पार्टी के द्वारा इस जिम्मेदारी को देने पर धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp