logo

ट्रक गिरा 200 मीटर खाई मे, एक की मौत एक घायल

खबर शेयर करें -

एनएच-54 के भदाली खाल के समीप सतपुली से कोटद्वार की ओर आ रहा एक ट्रक बकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि, हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-534 के भदाली खाल के समीप सतपुली से कोटद्वार की ओर आ रहा एक ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा।चालक और हेल्पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर ट्रक चालक व हेल्पर को खाई से बाहर निकाला। उस समय तक चालक ने दम तोड़ दिया था। वहीं, घायल हेल्पर को इलाज के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना देररात करीब 10.30 बजे की है। सतपुली से कोटद्वार की ओर आ रहा एक ट्रक लैंसडाउन थाना क्षेत्र के भदाली खाल के समीप बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रात के अंधेरे में पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया. अंधेरा होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लगभग 3 घंटे तक चले रेस्क्यू में पुलिस ने चालक व हेल्पर को खाई से बाहर निकाला और बेस अस्पताल कोटद्वार में इलाज के लिए भर्ती कराया.null

जहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक नीटू निवासी भगवानपुर हरिद्वार को मृत घोषित कर दिया. जबकि, घायल ट्रक हेल्पर मुकेश चौधरी (35) निवासी भगवानपुर हरिद्वार का इलाज जारी है. घटना की सूचना चालक और हेल्पर के परिजनों को दे दी गई है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp