logo

टीम मोदी स्पोटर्स संघ ने गांधी जयंती पर किया रक्तदान

खबर शेयर करें -

आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर टीम मोदी सपोर्टर संघ जिला बागेश्वर के द्वारा मंगल पैलेस में जिला कार्यसमिति की एक बैठक रखी गई बैठक की अध्यक्षता टीएमएस के अध्यक्ष ललित मोहन चंदोला ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में है बागेश्वर के लोकप्रिय विधायक चंदन राम दास और विशेष अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और भाजपा ग्रामीण मंडल बागेश्वर के अध्यक्ष खड़क सिंह टंगडिया व भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज ओली टीएमएस के जिला प्रभारी उमेद सिंह रावत जिला उपाध्यक्ष केसर सिंह नगरकोटी जिला संगठन मंत्री ईश्वरी देव जोशी टीएमएस जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद पांडे सहित समस्त पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे इस बैठक में विधायक का और जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को मिला और टीएमएस के जिलाध्यक्ष ललित मोहन चंदोला द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को आगे बढ़ाने एकजुटता और आने वाले चुनाव में पूरे संगठन को एकजुट होकर प्रचार प्रसार करने को कहा और कहा कि वह सोशल मीडिया हो या सामाजिक तौर पर प्रचार-प्रसार हो सभी तरीकों से संगठन को आगे बढ़ाने और प्रचार प्रसार करने का संदेश दिया गया और कार्यकर्ताओं द्वारा आज रक्तदान भी किया गया।

रक्तदान का संदेश अध्यक्ष द्वारा दिया गया और सभी से विनती भी की गई कि जब भी हो रक्तदान किया जाए यह पुण्य कार्य के लिए भी सभी को चंदोला द्वारा समाज को कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। इसी के साथ रक्तदान के प्रति भी समाज में जागरूकता लाई जाएगी। सभी से रक्तदान करने को कहा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp