logo

जिले मे उत्साह के साथ मनाया गया करवाचौथ का पर्व,

खबर शेयर करें -

अखंड सुहा‌ग की कामना के लिए मनाया जाने वाला पर्व करवाचौथ पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पूूजा अर्चना की। भगवान गणेश, शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और चंद्रमा की पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु जीवन और कुटुंब में सुख-सौभाग्य बनाए रखने का आशीर्वाद लिया।

सुुहागिन स्त्रियों के जीवन में करवाचौथ का बेहद महत्व है। इस पर्व को मनाने के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारियां शुरु कर देती है। करवाचौथ से पूर्व खरीदारी, मेहंदी रचाना शुरु हो जाता है। पर्व के दिन महिलाएं सुबह पूजा अर्चना कर सजती, संवरती हैं। ‌पूरा दिन बिना पानी पिए पति की लंबी उम्र की कामना के सा‌थ उपवास किया जाता है। शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद पति पानी या जूस पिलाकर व्रत खुलवाते हैं। नगर के बागनाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह नगर के विभिन्न वार्डों से आई महिलाओं ने सामूहिक पूजा की। मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने अलग-अलग टोलियां बनाकर भगवान शिव के परिवार की विधिवत पूजा अर्चना की और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। सिमी सोनी ने करवाचौथ पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर रेखा खेतवाल, ममता बोरा, ज्योति रावल, उमा भरड़ा, डॉ. शैफाली साह, एनी बिष्ट, पूजा देवी आदि मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp