logo

चारधाम यात्रा मे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट मे दाखिल किया शपथ पत्र

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाइकोर्ट में राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने को लेकर आज शपथपत्र पेस कर दिया है। यह जानकारी याचिकर्ता के अधिवक्ता द्वारा बताई गई। जिसमें सुनवाई सम्भवतः सोमवार को हो सकती है। सरकार ने शपथपत्र में कहा है कि उन्होंने कोर्ट के आदेश के अनुक्रम में सभी सुविधाएं वहां उपलब्ध करा दिए है। श्रद्धालूओं की संख्या को देखते हुए संख्या बढ़ाई जाय।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पहुंचे बैजनाथ थाना

पूर्व में कोर्ट ने चारधाम यात्रा में प्रत्येक दिन केदारनाथ धाम में 800 , बद्रीनाथ धाम में 1000, गंगोत्रि में 600, यमनोत्री धाम में कुल 400 श्रद्धालुओ को जाने की अनुमति दी है। वही सरकार ने कोर्ट में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वर्ष में एक बार होने वाली चारधाम यात्रा जो अक्टूबर में समाप्त हो जाती है। इसमें उस मार्ग में काम करने वाले व्यापारी स्थानीय लोग यात्रा बन्द होने से बेरोजगार हो जाते हैं जिससे कि उन लोगो पर रोजी रोटी का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने खातीगांव में रात्रि चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp