logo

किसानोंके विरोध को देखते हुवे खेल मंत्री ने वर्चुअली किया इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास

खबर शेयर करें -

किसानों के भारी विरोध के चलते खेल मंत्री अरविंद पांडे को रुद्रपुर इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास वर्चुअली पर करना पड़ा। वहीं, मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे उनके बेटे ने भूमि पूजन की औपचारिकता पूरी की।

खेल मंत्री अरविंद पांडे को इंडोर स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचना था, लेकिन किसानों के भारी विरोध को देखते हुए, उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अपने पुत्र को भेजा. वहीं, उन्होंने वर्चुअली इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया।

बता दें कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद किसान आक्रोशित हैं। अब किसानों के आक्रोश का शिकार भाजपा सरकार के मंत्री हो रहे है। ताजा मामला उधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर का है। किसानों के भारी विरोध को देखते हुए खेल मंत्री अरविंद पांडेय को स्टेडियम का शिलान्यास वर्चुअली करना पड़ा।

दरअसल, अरविंद पांडे को अपनी विधानसभा के ग्राम खेमपुर में बुक्सा जनजाति के पूर्वज राजा जगत देव महाराज के नाम पर बनने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करना था। जैसे ही कार्यक्रम की भनक किसान संगठनों को लगी तो वे कार्यक्रम स्थल के पास टेंट लगा कर हाथों में काले झंडे ले कर विरोध करना शुरू कर दिया।

विरोध की सूचना से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद उन्होंने प्रतिनिधि के तौर पर अपने बेटे को शिलान्यास कार्यक्रम स्थल भेजा। इस दौरान उन्होंने शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंची जनता को फोन से संबोधित किया। प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे उनके बेटे अतुल पांडे को भी किसानों ने काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की। किसानों के भारी विरोध को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।

मंत्री प्रतिनिधि अतुल पांडे ने बताया कि क्षेत्र में 4 करोड़ 28 लाख की लागत से इंडोर स्टेडियम का खेल मंत्री अरविंद पांडे ने वर्चुअली शिलान्यास किया। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होना था इसलिए वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp