logo

किशोरी को बहला फुसला कर लाया अपने गांव, 6 दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

राजधानी में आपराधिक मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं यहां फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने गांव लेकर जाने के बाद 6 दिन तक दुष्कर्म किया। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को जाखन से गिरफ्तार क्या है।

जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को राजपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी तथा अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस ने फोन की डिटेल निकालने पर पता लगा कि किशोरी चौहट्टा खाल पौड़ी गढ़वाल निवासी संतोष कुमार से बातचीत करती है जिसके बाद पुलिस ने संतोष के घर जानकारी हासिल की तो इस बारे में पता लगा कि वह हरिद्वार में नौकरी करता है। जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी किशोरी के साथ जाखन क्षेत्र में आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसे अपने गांव ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद पुलिस ने संतोष कुमार के खिलाफ अपहरण के अलावा पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp