logo

कल बागेश्वर बाजार रहेगा बन्द, यूथ कांग्रेस व व्यापार संघ ने किया ऐलान

खबर शेयर करें -

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि मंगलवार को बागेश्वर बाजार के साथ स्कूल भी बंद रहेंगे। यूजर चार्ज के खिलाफ चल रहे इस मुहिम में उन्हें व्यापार मंडल, फड़ समिति, चारों टैक्सी यूनियनों के अलावा स्कूलों का भी समर्थन मिल गया है। जब तक पालिका अपना निर्णय वापस नहीं लेती उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह बात उन्होंने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सुबह दस बजे सभी एसबीआई तिराहे पर एकत्रित होंगे। यहां नगर पालिकाध्यक्ष व सभासदों का पुतला दहन होगा। इसके बाद सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा। सभा के बाद सभी जुलूस की शक्ल में नगरपालिका जाएंगे वहां तालाबंदी कजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक पालिका यूजर चार्ज लेने का निर्णय वापस नहीं लेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से यूजर चार्ज जमा नहीं करने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय, रिजवान खान, गोविंद चंदोला, विशाल रावत, सुनीता टम्टा, गीतांजलि, जयदीप कुमार,पंकज जोशी आदि मौजद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp