logo

कलश यात्रा के साथ हुवा दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

शारदीय नवरात्र शुरु होने के साथ ही नगर में दुर्गा महोत्सव का भी रंगारंग आगाज हो गया है। नुमाइशखेत मैदान में नौ‌ दिन तक चलने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई।

दुर्गा पूजा कमेटी ने नुमाइशखेत मैदान में बने पंडाल से भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर यात्रा में शामिल हुई। माता के जयकारों के साथ यात्रा बाजार भ्रमण करते हुए सरयू तट पर गई। महिलाओं ने कलश में सरयू का पावन जल भरकर बाबा बागनाथ का जलाभिषेक किया। भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद यात्रा वापस नुमाइशखेत पहुंची। दुर्गा पूजा पंडाल में पंडित धर्मानंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के सा‌थ मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।

यजमान मनोज व पूनम कर्म्याल ने विधिविधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों ने मां के दर्शन और पूजा की। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा, गीता रावल,गीता उपाध्याय, जीवंती कांडपाल, दुर्गा बनकोटी, कमला भैसोड़ा, दया जोशी, गोविंद साह जगाती, हेम पंत, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp