logo

कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमेशर सिंह को हटाया गया

खबर शेयर करें -

शासन ने आखिर कर्मकार कल्याण बोर्ड से शमशेर सिंह को हटाने का फैसला कर लिया है। जानकारी के अनुसार कुछ ही देर में इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए। वही बोर्ड की सचिव मधु चौहान को भी हटाए जाने का फैसला लिया गया है।

कर्मकार कल्याण बोर्ड में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई आखिरकार खत्म होने जा रही है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के साथ आमने-सामने की लड़ाई रखने वाले शमशेर सिंह को आखिरकार सरकार ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला ले लिया है।

बता दें कि शमशेर सिंह त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद करीबी माने जाते थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते ही उन्हें बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद मंत्री हरक सिंह रावत और शमशेर सिंह के बीच लगातार तनातनी चल रही थी। कई बार हरक सिंह रावत ने शमशेर सिंह को हटाए जाने को लेकर मोर्चा भी खोला था। लेकिन एक लंबे समय तक शमशेर सिंह को सरकार ने नहीं हटाया।

अब अब खबर है कि शमशेर सिंह को सरकार ने हटाने का फैसला ले लिया है.ल। इसमें बड़ा अपडेट यह भी है कि बोर्ड की सचिव मधु चौहान को भी सचिव पद से हटाया जा रहा है। उनकी जगह एक सीनियर पीसीएस अधिकारी को बोर्ड का सचिव बनाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp