logo

ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल स्थगित, मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद लिया फैसला

खबर शेयर करें -

देहरादून- राज्य में उर्जा कर्मियों की हड़ताल की टेंशन अब समाप्त हो गई है क्योंकि मुख्यमंत्री धामी के साथ बैठक के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है कर्मचारियों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों में मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद सहमति बनी है अब ऊर्जा कर्मी हड़ताल पर नहीं जाएंगे।

बता दें कि पुरानी एसीपी व्यवस्था, पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण समेत 14 मांगों को लेकर आंदोलनरत बिजली कर्मियों की मंगलवार को देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत और मुख्य सचिव एसएस संधु के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने सभी 14 बिंदु रखे। जिनमें से अधिकतर पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और शासन को अपने स्तर पर मांगों के निस्तारण के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp