logo

आम आदमी पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा का बागेश्वर में हुवा भव्य स्वागत,पहाड़ की पानी और जवानी को सही दिशा देने का आया समय : कोठियाल

खबर शेयर करें -

आम आदमी पार्टी की रोजगार गारंटी तिरंगा यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि पहाड़ का पानी और जवानी को सही दिशा देने का समय आ गया है। पलायन बेहतरी के लिए हो ठीक है। लेकिन मजबूरी के लिए पलायन हो रहा है। सरकार बनाने का सिस्टम ठीक नहीं है। जिसे बदलना जरूरी है।

आम आदमी पार्टी की मंडलसेरा में आयोजित सभा में कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड नव निर्माण के लिए ही आम आदमी पार्टी ने राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। कहा कि 20 साल बाद भी उत्तराखंड राज्य की अवधारणा पूरी नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय दल बारी-बारी से जनता को छलते आए हैं। पहाड़ों से निरंतर पलायन बढ़ रहा है, रोजगार की कोई नीति नहीं है।

आप की सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जब तक रोजगार नहीं मिलता उन्हें पांच हजार रुपये महंगाई भत्ता दिया जाएगा। 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। लाखों लोग अब तक फ्री बिजली के गारंटी कार्ड बनवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को राह सही राह पर ले जाना है। पहाड़ में बिजली, पानी की कोई कमी नहीं है। जल, जंगल, जमीन के वह केवल चौकीदार बने हैं। लेकिन उनका दोहन कोई और कर रहा है। विपरीत परिस्थितियों में राजनीति में आए हैं।

विधानसभा से आप के उम्मीदवार बसंत कुमार ने कहा कि लोगों को भाजपा, कांग्रेस पर अब यकीन नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारों को पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। सरकार बनने के छह माह के भीतर एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान योगेश असवाल, किशन कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp