logo

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहुची जोशीमठ,नरसिह भगवान के किये दर्शन

खबर शेयर करें -

अपने अभिनय और अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला गुरुवार को जोशीमठ पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान नृसिंह के दर्शन किए। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला शारदीय नवरात्रि के मौके पर जोशीमठ पहुंची। जहां उर्वशी ने नृसिंह और नवदुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है, उन्हें यहां पहुंचकर शांति का अनुभव हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की पाबंदी, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध

वहीं, स्थानीय निवासी नीरज ने बताया कि नृसिंह मंदिर से दर्शनों के बाद उर्वशी रौतेला और उनकी मां सुनील गांव स्थित उनके आवास पर आई थीं। उनसे शिष्टाचार भेंट हुई। उन्होंने बताया कि उर्वशी के परिवार से उनके अच्छे ताल्लुकात हैं। इस मौके पर उनके प्रशंसकों ने उर्वशी के साथ फोटो भी खिंचवाई।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्य और गिरधारी लाल साहू के बीच बयानबाजी पर गरजी एनएसयूआई, सरकार का पुतला फूंका

बता दें कि उर्वशी रौतेला उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली हैं। उनका जन्म हरिद्वार के ही खन्ना नगर में हुआ था। उत्तराखंड से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। उर्वशी रौतेला जानी-मानी अभिनेत्री हैं और देश-विदेश में उनकी मॉडलिंग की धाक है। हाल ही में उन्हें दुबई की नागरिकता दी गई है. उन्हें 10 साल का गोल्डन वीजा दिया गया है। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं और उनके लाखों फैन हैं.ल।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल योजना के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुआ सीसी मार्ग, खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचना मुश्किल
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp