logo

दुख की घड़ी में महिलाएं पार्वती का दें साथ : रेखा वर्मा

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद रेखा वर्मा ने महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में लामबंद होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस दुख की घड़ी में बागेश्वर की महिलाओं को पार्वती दास के पक्ष में खड़ा होना चाहिए।

पार्टी कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए वर्मा ने कहा कि बागेश्वर में भाजपा के पक्ष में लहर चल चल रही है। भारी मतों से पार्टी चुनाव जीतेगी। कहा कि दिवंगत मंत्री चंदन राम दास ने बागेश्वर के पर्यटन विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। बागनाथ धाम को प्रसाद योजना में शामिल किया गया है। बागनाथ धाम और बैजनाथ धाम में मानसखंड मंदिर माला योजना में चयनित किया गया है। सम्मेलन में सांसद अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक सुरेश गढि़या, जिला प्रभारी विरेंद्र वल्दिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, कुंदन परिहार आदि मौजूद थे।

Share on whatsapp