logo

जिले के छात्र छत्राओ का बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन,रबीना कोरंगा ने किया टॉप

खबर शेयर करें -

हाईस्कूल और इंटर मीडिएट का परीक्षाफल हुआ घोषित। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा हाइस्कूल बोर्ड में रबीना कोरंगा ने प्रदेश भर में तीसरा जबकि बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बनाया। जिला प्रदेश भर में 87.05 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा। 15 बच्चे प्रदेश की मेरिट सूची में शामिल रहे।

जिले में हाईस्कूल बोर्ड 4057 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें 3532 परीक्षार्थी सफल रहे। 87.05 प्रतिशत जिले का परीक्षाफल रहा। जिला प्रदेश भर में पहले स्थान पर रहा। जिसमें 15 छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा में 3931 बच्चों ने परीक्षा दी। जिसमें 3572 पास हुए। 90.84 प्रतिशत जिले का परीक्षाफल रहा। जिसमें दो छात्र-छात्राएं प्रदेश मेरिट सूची में शामिल रहे।


हाइस्कूल मेरिट सूची में शामिल

नाम अंक प्रतिशत
रबीना कोरंगा 492 98.40

कुमकुम चौबे 486 97.20
अभय उपाध्याय 486 97.20

आदित्य बड़सीला 483 96.60
कमल टंगड़िया 482 96.40

अंजलि पांडे 481 96.20
सुमित सिंह बिष्ट 480 96.00

हिमांशु कोरंगा 479 95.80
मोनिका दफौटी 479 95.80

रक्षित जोशी 479 95.80
विक्रम बिष्ट 477 95.40

तरन कोरंगा 476 95.20
अमन गिरी 474 94.80

प्रिया बिष्ट 471 94.20
नीरज पांडे 470 94.00


इंटर मेरिट सूची में शामिल

सुमित मेहता 483 96.60
गौरव सिंह रावत 461 92.02

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp