logo

पीएम मोदी ने भी किए है बाबा बागनाथ के दर्शन : भगत कोश्यारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में पूर्व राज्यपाल और सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागनाथ आए हैं। वह पूरे उत्तराखंड के मंदिरों में भी घूमे हैं। मैंने उनसे काफी समय पहले मुलाकात के दौरान पूछा था। उन्होंने कहा कि अनादिकाल में भगवान राम ने लंका विजय से पूर्व शिव की स्थापना की थी। यह शिव की भूमि है। इसका बड़ा महत्व है। कुली बेगार का आंदोलन का अंत भी यही हुआ था। उत्तरायणी से नया संदेश दे रहे हैं। सबके घर जाएंगे और मिलकर खाएंगे। भेदभाव मिटाना उनका लक्ष्य है। भगत सिंह कोश्यारी सरयू बगड़ पर आयोजित भाजपा की सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भारत एक प्रजातंत्र है। प्रत्येक व्यक्ति वोट देता है और सरकार बनता है। प्रत्येक व्यक्ति का राजनीति से संबंध है। कोई प्रत्यक्ष तो कोई अप्रत्यक्ष राजनीति में होता है। प्रधान मंत्री का नारा सबका साथ सबका विकास का नारा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। महानगरों में काम करने वाले युवा अपने घर आएं। पलायन रोकना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान, कृषि, मत्स्य, पशुपालन, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में अनुदान दिया है। जिसका वह युवा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति में लंबे समय तक काम किया है। अब सामान्य रूप से वह उत्तराखंड के विकास में सहयोग करना चाहते है।

Share on whatsapp