बागेश्वर : नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी गीता रावल के खिलाफ चुनाव लड़ने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल दो पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस कमेटी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसकी सूचना के लिए प्रदेश संगठन को भी पत्र भेज दिया है। भविष्य में भी उन लोगों पर नजर रखी जाएगी जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन ने संशोधित सूची कर गीता रावल को प्रत्यशी घोषित किया। सभी कार्यकर्ता उनके चुनाव प्रचार में जुट गए हैं, लेकिन जिला महामंत्री संगठन कवि जोशी ने उनके खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। साथ ही पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त रहे। उनके साथ नगर अध्यक्ष सुनील पांडेय भी शामिल थे। दोनों ही पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी संस्तुति के लिए प्रदेश संगठन को पत्र भेज दिया है। डसीला ने बताया कि कांग्रेस बागेश्वर पालिका अध्यक्ष,गरुड़ नगर पंचायत अध्यक्ष और कपकोट नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट जीतेगी। उनके सभी प्रत्याशी मजबूत हैं। बागेश्वर में गीता रावल के लिए सभी पांच लोगों ने उनके नाम पर सहमति जताई। जिनके नाम प्रत्यशी सूची के पैनल में थे। इसी फॉर्मूले के चलते गीता रावल को टिकट मिला है। सभी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, विनोद पाठक, राजेंद्र टंगड़िया, लोकमणी पाठक आदि मौजूद रहे।
बागेश्वर : कांग्रेस पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल महामंत्री संगठन और नगर अध्यक्ष को छह साल के लिए किया निष्कासित
भास्करानंद तिवारी को मानक उपाधि से किया गया सम्मानित
KhabarUttarakhandLive Desk
February 4, 2025
10:20 am
एसओजी और पुलिस टीम ने स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
KhabarUttarakhandLive Desk
February 3, 2025
2:38 pm
कनखल पुलिस ने 45 लाख की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार
KhabarUttarakhandLive Desk
February 2, 2025
9:31 pm
बजट में मिडिल क्लास को सरकार ने दी बड़ी राहत, 12 लाख तक की कमाई पर नहीं लगेगा कोई टैक्स
KhabarUttarakhandLive Desk
February 1, 2025
1:33 pm
महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
KhabarUttarakhandLive Desk
February 4, 2025
8:01 pm
भास्करानंद तिवारी को मानक उपाधि से किया गया सम्मानित
KhabarUttarakhandLive Desk
February 4, 2025
10:20 am
एसओजी और पुलिस टीम ने स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
KhabarUttarakhandLive Desk
February 3, 2025
2:38 pm
कनखल पुलिस ने 45 लाख की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार
KhabarUttarakhandLive Desk
February 2, 2025
9:31 pm
बजट में मिडिल क्लास को सरकार ने दी बड़ी राहत, 12 लाख तक की कमाई पर नहीं लगेगा कोई टैक्स
KhabarUttarakhandLive Desk
February 1, 2025
1:33 pm
सुप्रीम कोर्ट ने बागेश्वर के खनन कारोबारियों की याचिका को किया खारिज़
KhabarUttarakhandLive Desk
January 31, 2025
8:09 pm