logo

मानवता की सेवा में रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका: आशीष भटगाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जनपद बागेश्वर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और निःस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए रेड क्रॉस को मानवता की सेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस निरंतर मानव हित में कार्य कर रही है और जनपद की सोसाइटी विशेष रूप से आपात स्थितियों में पीड़ितों को सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने रेड क्रॉस को निःस्वार्थ सेवा, करुणा और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बताते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने सोसाइटी की पूर्व कार्यकारिणी के योगदान की भी सराहना की और भविष्य में समाज कल्याण के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के माध्यम से हमें मानव सेवा को जानने और समझने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  पवनदीप राजन का हुआ भयानक कार एक्सीडेंट, बुरी तरह हुए जख्मी

इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में गरिमा शाही ने प्रथम, चंद्रिका गढ़िया ने द्वितीय तथा सुमन बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में राजेश्वरी कार्की प्रथम, लवणी राणा द्वितीय और गीत कोरंगा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हर दिव्यांग तक पहुंचाएंगे विकास की रोशनी – जिलाधिकारी आशीष भटगांई

रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों और अन्य समाजसेवियों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आलोक पांडे ने रेड क्रॉस के महत्व और इसके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर इंद्र सिंह फर्स्वाण चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर,प्रदेश प्रतिनिधि दीप पाठक, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय,पूर्व चेयरमैन संजय शाह जगाती, सीएमओ कुमार आदित्य तिवारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, हरीश सोनी, उमेश जोशी, कन्हैया वर्मा, महेश गड़िया, किशन सिंह मलडा, हिमांशु जोशी,आर पी कांडपाल,भूपेंद्र जोशी,मोहिउद्दीन अहमद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp